सुब्रत रॉय के निधन पर भाजपा ने शोक व्यक्त किया


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 16 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।