सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी संघर्ष की कोख से निकली है, महेन्द्र राजभर संघर्ष के दिनों के साथी हैं : अखिलेश यादव


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 16 नवम्बर। सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी के सम्मेलन में बड़ी संख्या में एकत्र राजभर समाज को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेल देव स्वाभिमान पार्टी संघर्ष की कोख से निकली है। महेन्द्र राजभर संघर्ष के दिनों के साथी हैं और घोसी उपचुनाव में उन्होंने ईमानदारी से साथ दिया। यह साथ लम्बा चलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गोमती तट पर महाराजा सुहेल देव का स्मारक बनाएगी। श्री राजभर ने अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभर समाज के भी शामिल रहने का संकल्प जताया।

 


  महेन्द्र राजभर ने कहा कि राजभर समाज को मुख्यधारा से जोड़कर राजभर समाज को, जो अब तक हक और सम्मान नहीं मिला है। हम राजभर समाज के हक और सम्मान के लिए समाजवादी पीडीए के साथ मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। शिक्षा-स्वास्थ्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भाजपा बात क्यों नहीं करती है? समाधान तो दूर की बात है। यह धोखा देने वाली पार्टी है।

समाजवादी विकास करते है। हमारा विश्वास जमीनी काम पर है। इस दौरान श्री यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियां बतायी और कहा कि जो सरकार सांड से जान न बचा सके उससे क्या उम्मीद की जाए। समाजवादी सरकार में सांड की वजह से मौत होने पर 10 लाख रू0 की मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

    इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी, पूर्व विधायक त्रिवेणी रामजी, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, डॉ0 बलिराज राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, उर्मिला राजभर आदि उपस्थिति रहे।