बाढ़ प्रभावित लोगों को शीघ्र मिलेगा मुआवजा - केशव मौर्या


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

कौशाम्बी 13 अगस्त। उपमुख्यमंत्री ने कौशाम्बी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक कार्यवाही की जाय तथा बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाय। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे में बीमारियां न फैले ,इसके लिए पहले से तैयारी कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद में बाढ़ या वर्षा के कारण जिन लोगों की भी फसल खराब हो गयी है, घर गिर गये हैं या जनहानि हुई है, इसका शीघ्र आंकलन कर मुआवजा राशि दिये जाने की कार्यवाही की जाय। जनप्रतिनिधियों से मुआवजा राशि का वितरण कराया जाय, जिनके मकान गिर गये है उन लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिये जाने की कार्यवाही की जाय।