कल्याण सिंह: रामलला के सच्चे सेवक के रूप में देश हमेशा याद रखेगा- श्याम सुंदर वर्मा


 वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 

संत कबीर नगर/अगस्त। विगत दिवस एक लंबी बीमारी के बाद रामलला आंदोलन के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर पूरा प्रदेश स्तब्ध एवं दुखी था। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा समाज ने कल्याण सिंह के निधन पर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया है। जिन्होंने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासनिक अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के साथ राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। 

     यूपी के सीएम के रूप में इन्होंने स्पष्ट रूप से स्वच्छ राजनीति किया और अपराधियों और भ्रष्टाचार के शासन को खत्म किया। उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में एक सूनापन आ गया है। स्व० कल्याण सिंह एक वरिष्ठ भाजपा नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक थे। उन्होंने कई वर्षों तक पिछड़े, किसान, दलित समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। रामलला के सच्चे सेवक के रूप में उन्हें देश एवं प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी।