चौधरी आशिक़ा राईन बनी समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला सचिव

 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 26 अगस्त। फतेहपुर जनपद के आदर्श नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद वार्ड नंबर 1 मिया टोला की रहने वाली चौधरी आशिक़ा राईन पत्नी चौधरी फैज़ान राईन को समाजवादी पार्टी की फतेहपुर समाजवादी पार्टी महिला सभा श्रीमती संगीता राज पासी के द्वारा चौधरी आशिक़ा राईन को (जिला सचिव) समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला फतेहपुर का पद मनोनीत किया गया।

     जिला अध्यक्ष फतेहपुर समाजवादी पार्टी विपिन यादव ने चौधरी आशिक़ा राईन को मनोनयन पत्र देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और साथ में समाजवादी पार्टी की नीतियों की शपथ भी दिलाई एवं संगठन को मजबूत करना और राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के सिद्धांतों, नीतियों, विचारों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना। बूथ स्तर पर कार्य करके समाजवादी पार्टी को आगे पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया। चौधरी आशिक़ा राईन (जिला सचिव) समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला फतेहपुर की बनने के बाद यह भरोसा दिलाया संगठन को वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा में विश्वास रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी। इस मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी आशिक़ा राईन को बधाई दी। इस मौके पर जिला फतेहपुर के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।