राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच अयोध्या इकाई के संरक्षक अनिल सोनी बने भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक, संगठन ने किया सम्मानित


 - राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिलाल वर्मा, महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार, प्रदेश वरि० उपाध्यक्ष एडवो० जुगल रस्तोगी, महासचिव मोहन वर्मा सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी व लखनऊ की कोषाध्यक्ष विनोद सोनी सहित सभी पदाधिकारियों ने अनिल सोनी की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी व यूँ ही संगठन, समाज व राष्ट्र की के सेवा करने के लिए प्रेरित किया।  

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/वीरेन्द्र सोनी 

अयोध्या/अगस्त। विगत दिवस राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच अयोध्या इकाई ने आभा होटल मोतीबाग सुभाष नगर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक अनिल सोनी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा उनके निरंतर संघर्षशीलता और समाज के प्रति समर्पण की भावना तथा समाजहित में लगातार सक्रियता को देखते हुए बीते दिनों लघु उद्योग प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक बनाया गया है।


      जिस पर संगठन के प्रदेश सचिव राम आधार सोनी ने उक्त कार्यक्रम में अनिल सोनी का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। इस हंसी ख़ुशी के माहौल में जिला प्रभारी शैलेंद्र सोनी (रामू) ने बुके भेंट किया व उपाध्यक्ष राम जी सोनी दर्शन नगर ने मिठाई खिलाया। कोषाध्यक्ष संजीव सोनी ने माल्यार्पण किया और उपस्थित सभी पदाधिकारी ने भी भव्य रुप से अनिल सोनी का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिला प्रभारी शैलेंद्र सोनी ने संगठन के प्रति लगातार सक्रियता बढ़ाना और मजबूती की बात अपने संबोधन में कही तथा उपाध्यक्ष राम जी सोनी ने व्यापारिक रूप से एक दूसरे के परस्पर सहयोग और आने वाली समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया व प्रदेश सचिव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का हमेशा सहयोग करते रहने व राजनीतिक रूप से सक्रियता बढ़ाने पर उत्साहवर्धन किया।

     नवनियुक्त संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ बनाए जाने पर अनिल सोनी ने सम्मान करने वाले सभी पदाधिकारी का उत्साहवर्धन करते हुए आभार व्यक्त किया।

     कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी प्रदेश सचिव रामआधार सोनी, जिला प्रभारी शैलेंद्र सोनी रामू, जिला उपाध्यक्ष राम जी सोनी दर्शन नगर, कोषाध्यक्ष संजीव सोनी, युवा जिलाध्यक्ष सोनू सोनी, युवा कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, सूचना मंत्री वीरेंद्र सोनी, राहुल सोनी, अनूप सोनी, संतोष सोनी, मेवालाल सोनी, किशन सोनी, अजय सोनी, सत्य प्रकाश सोनी, जय गोविंद सोनी, शिवम सोनी, दिनेश, अर्जुन डाई वाले आदि उपस्थित थे।