कल्याण सिंह ज़मीनी नेता के साथ एक महान व्यक्तित्व थे - हृदय नारायण दीक्षित


 वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन का संदेश जानकार गहरा दु:ख व्यक्त किया है l 

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा की कल्याण सिंह जमीन से जुड़े बड़े राजनेता और कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ एक महान व्यक्तित्व थे उत्तर प्रदेश के विकास में उनका सराहनीय योगदान रहा है I श्री सिंह किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किया I उनका समर्पण और सेवा भाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा I 

     श्री दीक्षित ने कहा कि श्री सिंह के निधन से राष्ट्रवादी राजनीति की क्षति हुई है I वह राष्ट्रवादी राजनीति के नेता  थे  I कार्यकर्ता कैसे व्यवहार करें उन्हें बताते थे मैं उनकी छत्रछाया में रहा I ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें l