कानपुर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया


 वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

कानपुर 15 अगस्त। आज 75 वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन पर्व पर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के पदाधिकारियों के संयोजन में विभिन्न वार्डों ब्लॉकों नगर पंचायत नगर पालिका परिषद में कई जगहों पर जिला अध्यक्ष अमित पांडे एडवोकेट के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, ध्वजारोहण पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। 

     आनंद प्रकाश वर्मा ने बताया कि बिल्हौर स्थित बीबीपुर स्टेट में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा रानी कोरी के नवीन कार्यालय का उद्घाटन हुआ। ककवन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी के चचेरे छोटे भाई के 3 दिन पहले हुए निधन पर ग्राम मनावा पहुंच कर पारिवारिक जनों को शोक संवेदना व्यक्त की और मृत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की शिवराजपुर नगर पंचायत में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महादेव के पौत्र सुरेश चंद गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनको माला और अंग वस्त्र भेंट कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। 

 

  इस अवसर पर पूर्व विधायक भूधार नारायण मिश्रा, नरेश चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, राजीव द्विवेदी एडवोकेट, श्रीमती रीता कठेरिया, अंकित धानविक, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश वर्मा, राजेश राजपूत, रमा दुबे, चंपी बाजपेई, वीरेंद्र मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, तुफैल अहमद खान, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, निहाल अहमद, उबईदुल रहमान, अजय सिंह, वीरेंद्र कटियार, आर्यांस सिंह, अमित अग्निहोत्री, अजीजुल रहमान, लईक मंसूरी, अभिषेक कठेरिया, केशव पाल, भानु प्रकाश दीक्षित, दिनेश शुक्ला, संजू वर्मा, महेंद्र कटिहार, आर एन सिंह चंदेल, प्यारे लाल, कमल आदि कई कांग्रेसी उपस्थित थे।