प्रदेश में 7.3 मि0मी0 औसत वर्षा, सभी तटबन्ध सुरक्षित - आयुक्त रणवीर प्रसाद


 वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 26 अगस्त। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 7.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.2 मि0मी0 के सापेक्ष 79 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 559.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 588.3 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गंगा नदी बदायूं, शारदा नदी पलियाकलाँ खीरी, घाघरा-बाराबंकी, अयोध्या, बलिया, राप्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर बूढ़ी राप्ती सिद्धार्थनगर, तथा क्वानों चन्द्रीपघाट-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है, 4025 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 909 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 35185 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

     श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 66788 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 338875 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1089 बाढ़ शरणालय तथा 1293 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 897 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 16640 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 577388 है।