विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण 10410 हुए, कुल टीकाकरण 5,26,907 हुए - रणवीर प्रसाद


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं। गत 24 घंटे में प्रदेश में 5.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 8.7 मि0मी0 के सापेक्ष 66.7 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 529.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 552.9 मि0मी0 के सापेक्ष 96 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी पलियाकलाँ खीरी, घाघरा-बलिया, राप्ती-बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर बूढ़ी, राप्ती सिद्धार्थनगर तथा क्वानों चन्द्रीपघाट-गोंडा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित सूचित किये गये हैं। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित कुल 41 जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 58 टीमें तैनाती की गयी है, 3688 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 750 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 35166 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

     श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 991 सहित अब तक कुल 56567 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। विगत 24 घंटे में 1852 लंच पैकेट सहित अब तक कुल 3,27,160 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1089 बाढ़ शरणालय तथा 1282 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 789 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 10410 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 5,26,907 है।