एसटीएफ : अन्तर्राज्यीय असलहा तस्करों की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, भारी मात्रा में बरामदगी, 09 गिरफ्तार


 वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

मऊ 26 अगस्त। दिनांक 26-08-2021 को निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एस0टी0एफ0, उ0प्र0 ने मऊ के थाना क्षेत्र दक्षिणटोला में अवैध रूप से चल रहे असलहा बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित असलहा एवं असलहा बनाने के सामान व उपकरण बरामद करते हुए 09 लोगों को (पुरूष/महिला) गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

1- तनवीर आलम पुत्र मो0 सफी अहमद निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार हाल पता रघुनाथपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद मऊ (मकान मालिक रघुनाथपुरा मकान)

2- मो0 रिजवान अंसारी पुत्र मो0 आलमगीर अंसारी नि0 हसनाबाद, थाना-नायनगर, जिला भागलपुर बिहार हाल पता प्यारेपुरा थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ।

3- मो0 रिजाउल हक पुत्र मो0 शहाबुद्दीन नि0 हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर, बिहार हाल पता प्यारेपुरा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ।

4- मो0 खालिद पुत्र मो0 सनौवर निवासी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर (बिहार)  

5- मो0 लियाकत अली पुत्र स्व0 फैय्याज अहमद निवासी क्यारीटोला थाना कोतवाली जनपद मऊ

6- मो0 परवेज आलम पुत्र स्व0 मो0 उमर नि0 हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर (बिहार)

7- रूबीना अंसारी पुत्री स्व0 सफी आलम निवासिनी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर (बिहार) हाल पता रघुनाथपुरा थाना कोतवाली, जनपद मऊ।

8- शबाना खातून पत्नी तबरेज आलम अंसारी निवासिनी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर (बिहार) हाल पता प्यारेपुरा, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ।

9- शबनम बानो पत्नी तनवीर आलम अंसारी निवासिनी हजरतगंज, थाना कासिम बाजार मुंगेर बिहार हाल पता रघुनाथपुरा, थाना कोतवाली, जनपद मऊ।

गिरफ्तार अभियुक्त से कुल बरामदगीः

1- 01 अदद अवैध पिस्टल 32 बोर।

2- 01 तमंचा 315 बोर।

3- 31 अदद 7.65 एमएम देशी पिस्टल (अर्द्धनिर्मित) 

4- 24 अदद बाडी बिना बैरल।

5- 120 अदद पीठिया लोहे की। 

6- 23 अदद बाड़ी लोहे की। 

7- 165 अदद खांचा लोहे का।

8- 354 अदद पिस्टल की बैरल लोहे की। 

9- 8 अदद डाई मशीन। 

10- 99 अदद रा-मैटेरियल लोहे का। 

11- 4 अदद खराद मशीन।

12- 3 अदद इलेक्ट्रानिक वेलिं्डग मशीन/कटर मशीन 

13- 95 अदद स्लाइडर। 

14- 31 अदद औजार (छेनी, हथौड़ी एवं लोहे एन्य सामान) 

15- 235 अदद फर्मा लोहे का।

16- 05 अदद ड्रिल मशीन। 

17- 01 अदद बिजली की मोटर 

18- 02 अदद लैपटाप।

19- 02 अदद माउस। 

20- 01 अदद कनेक्टर।

21- 01 अदद चार्जर केबल।

22- 02 अदद पेचकस।

23- 01 अदद प्लास।

24- 02 अदद सलाई रिन्च।

25- 01 अदद आरी।

26- 02 अदद ब्लेड।

27- 05 अदद रेती।

28- 02 अदद वर्नियर कैलिपर्स।

29- 07 अदद रिन्च।

30- 07 अदद लोहे का राड।

31- 01 अदद स्केल लोहे का।

32- 01 हथौडी।

33- 03 अदद छैनी 

34- 03 अदद बैरिंग 

35- 01 अदद लोहे का फ्रेम।

36- 01 अदद चाभी ड्रिल मशीन।

37- 07 अदद वेलिं्डग राड।

38- 02 अदद सिं्प्रग।

39- 01 अदद स्कूटी एबिटर।

44- 01 स्पेलेण्डर प्रो0 मोटर साइकिल।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि तनवीर व तबरेज उपरोक्त आपस मे सगे भाई है तथा 02 सगी बहनो से इनकी शादी हुई है। (रिश्ते मे साढू है) जो मूलरूप से मुंगेर बिहार के रहने वाले है वर्तमान समय मे जनपद मऊ शहर मे मुहल्ला क्रमशः रघुनाथपुरा व प्यारेपुरा मे अपना निजी मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है तथा अवैध शस्त्र के निर्माण हेतु कच्चा माल कोलकाता से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से तथा शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से लाते है। दोनो अभियुक्त अपने-अपने घरो पर तनवीर द्वारा स्वयं तथा परवेज के साथ मिलकर तथा तबरेज के घर पर अभियुक्तगण रिजवान व खालिद, लियाकत उपरोक्त द्वारा अवैध शस्त्र बनाने की मशीने लगाकर अवैध शस्त्र व उसके पार्टस निर्मित किये जा रहे थे तथा अभियुक्त रिजाउलहक निवासी मुंगेर उपरोक्त द्वारा 20-20 का पैकेट बनाकर प्रति अर्द्धनिर्मित शस्त्र का 3500 रूपये प्रति शस्त्र की दर से भुगतान कर मुंगेर ले जाकर सोनू उर्फ सज्जाद निवासी मुंगेर व अन्य को 6500 रूपये प्रति शस्त्र की दर से सप्लाई करते थे। सज्जाद व अन्य सहयोगियो द्वारा इस अवैध शस्त्रों को फिनिसिंग के बाद तैयार कर प्रति पिस्टल 25-30 हजार रूपये मे अवैध रूप से बेचा जाता था।

      उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण तनवीर, तबरेज, रियाजुल, खालिद, रिजवान, परवेज व गिरफ्तारशुदा महिलाएं सभी मुंगेर (बिहार) के रहने वाले है तथा कुछ वर्षो से मऊ शहर में रहकर अवैध शस्त्रो का कारोबार संगठित गिरोह के रूप मे कर धनार्जन कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त तनवीर आलम पूर्व मे भी वर्ष 2011 मे इसी धन्धे मे गिरफ्तार किया गया था, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली मऊ मे मु0अ0सं0 1857/2011 धारा-3/5/7/25/27 आम्र्स एक्ट पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ मे मु0अ0सं0 149/21 धारा 3/5/7/25/25(1)(क)/25(7)/25(8) ,26(1)(2)/35 आम्र्स एक्ट एवं 34/120बी भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है तथा उक्त अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास बिहार तथा प्रदेश के अन्य जनपदो से प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।