07 लाख के सोने/चाॅदी के लूट के आभूषण के साथ 7 गिरफ्तार

 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

शाहजहाॅपुर। दिनांक 19.08.2021 को थाना रोजा व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी/डकैती के लगभग 07 लाख रूपये कीमत के सोने/चाॅदी के आभूषण, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जीवित, 03 खोखा कारतूस, 05 मोबाइल फोन, 01 इर्टिंगा कार आदि बरामद हुये।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो अलग अलग जनपदों एवं राज्यो से अपने गिरोह के साथ डकैती, लूट, चोरी आदि की घटनायें आदि कारित करते है। पूर्व में जनपद शाहजहाॅपुर व एटा के विभिन्न थानों पर चोरी की घटनाए घटित हुई थी, जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सोने/चाॅदी के आभूषण उक्त घटनाओं से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना रोजा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त -

1-केदार निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाॅपुर।

2-मान सिंह निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाॅपुर।

3-रूकम सिंह उर्फ चुन्नीलाल निवासी ग्राम ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाॅपुर।

4-धीरेन्द्र उर्फ लड्डू निवासी ग्राम मिल्किया थाना निगोही जनपद शाहजहाॅपुर।

5-भोला निवासी ग्राम मिल्किया थाना निगोही जनपद शाहजहाॅपुर।

6-श्याम उर्फ कटारी निवासी लालपुर थाना कोतवाली जनपद कासगंज।

7-पप्पू निवासी ग्राम निवाजपुर थाना खुटार जनपद शाहजहाॅपुर।