सामाजिक व व्यावसायिक समस्याओं पर "राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच" तत्पर


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

अयोध्या 15 जुलाई। आज राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की करोना कॉल के बाद दूसरी मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश सचिव राम आधार सोनी, जिला प्रभारी शैलेंद्र सोनी, जिलाध्यक्ष प्रमोद सोनी, कोषाध्यक्ष संजीव सोनी, राम जी सोनी दर्शन नगर ,जगदीश सोनी अयोध्या, राम जी सोनी सुभाष नगर, अशोक सोनी दर्शन नगर, दीपचंद सोनी, अन्नू सोनी साक्षी ज्वेलर्स, वीरेंद्र सोनी, राज सोनी (मोंटी) सहित सभी पदाधिकारियो ने संगठन के कार्य एवं समाज व व्यावसायिक मुद्दों के निस्तारण के लिए कार्य करने को आपसी सहमति जताई।

       मीटिंग के बाद राम जी दर्शन नगर के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियो ने नगर निगम के मेयर के जनसम्पर्क अधिकारी राम किशोर यादव को बुके देकर सम्मानित किया। राम किशोर ने नगर निगम से सम्बंधित सभी कार्यों को निष्पक्षता से करवाने का आश्वासन दिया।