बारिश से हुई लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर में बारिश से छत और दीवार गिरने की दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

      मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को हर सम्भव राहत एवं मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।