मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 4 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस आपदा में घायल का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।