मुख्यमंत्री ने शबरी जल प्रपात में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 18 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद चित्रकूट की तहसील मानिकपुर के शबरी जल प्रपात में 04 व्यक्ति डूब गए, जिसमें 01 व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया तथा 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।