मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जन हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अनुराग वर्मा

लखनऊ 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज की तहसील कोरांव, बारा, करछना तथा सोरांव में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जनपद प्रयागराज की तहसील फूलपुर तथा सोरांव में आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।