समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जनता को जागरूक करेगी


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 21 जुलाई।  समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महानगर कमेटी की बैठक आज कैसरबाग, लखनऊ में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गांव-गांव प्रत्येक बूथ तक जाकर जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए विकासकार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे। संगठन के पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ उत्पीड़न एवं बेरोजगारी पर अपनी प्रस्तुतियों से जनता को जागरूक करेंगे और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।  

     बैठक में रमेश चन्द्र उपाध्यक्ष, रवि रांझा महासचिव, सविता मौर्य, बस्ती जिलाध्यक्ष जोखू लाल, राजा राम, ओम प्रकाश, प्रियंका माधुरी, श्रेया यादव, अशोक लाल, उपेन्द्र सहित प्रदेश कमेटी और महानगर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।