राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच अयोध्या ने अपने विधायक को बताई समस्याएं



वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

अयोध्या 15 जुलाई।  राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की अयोध्या इकाई के पदाधिकारी एवं विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के बीच बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन और विधायक के बीच महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा हुआ। उन्हें समाज एवं संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया गया। राजनीतिक विषयों पर वार्ता किया गया।

      विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के मेहनत की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुए  सभी का स्वागत किया और कहा की राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के लिए उनके द्वार हमेशा खुले है, साथ ही यह आश्वासन दिया की उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा।

     उपस्थिति पदाधिकारी में प्रदेश सचिव राम आधार सोनी, जिला प्रभारी शैलेन्द्र सोनी, जिलाध्यक्ष प्रमोद सोनी, कोषाध्यक्ष संजीव सोनी, राम जी सोनी दर्शन नगर, आशीष सोनी, जगदीश सोनी अयोध्या, राम जी सोनी सुभाष नगर, दीपचंद सोनी, वीरेन्द्र सोनी, विजय सोनी आदि थे।