पुष्पा हत्याकांड की जांच में सपा प्रतिनिधिमण्डल बाँदा जायेगा - अखिलेश यादव


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 22 जुलाई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद बांदा में श्रीमती पुष्पा रानी (48वर्ष) पत्नी सूरज पाल नामदेव निवासी ग्राम बेदाघाट थाना तिन्दवारी की अज्ञात लोगों द्वारा दुष्कर्म और हत्या किये जाने की घटना की जांच हेतु 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल पीड़ित परिवार से मिलने 25 जुलाई 2021 को बांदा पहुंचेगा।

     समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में विजय करन यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बांदा, दीपा सिंह गौर पूर्व प्रत्याशी तिन्दवारी विधान सभा बांदा, अमर सिंह यादव विधान सभा अध्यक्ष तिन्दवारी बांदा, सन्तराम यादव ब्लाक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी तथा उर्मिला वर्मा जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा बांदा शामिल हैं।