पुलिस कर्मी जन सामान्य के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार करें - पुलिस महानिदेशक

 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 28 जुलाई। मुकुल गोयल, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद उ0प्र0 को जन सामान्य के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा शालीन एवं मर्यादित व्यवहार बनाये रखने हेतु मुख्यालय स्तर से समय-समय पर दिये गये निर्देश के क्रम में पुनः निम्न दिशा निर्देश दिये गयेः- 

प्रत्येक पुलिस कर्मी आम जनमानस के साथ मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार बनाये रखे।

पुलिस कर्मियों को जनता के साथ मर्यादित व्यवहार का सम्यक् ज्ञान आवश्यक है इस हेतु पुलिस कर्मियों को निकटता से प्रशिक्षित किया जाये।

जनपद में नियुक्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों का दो चरणांे में मर्यादित आचरण विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला कराई जाये।

पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु स्थानीय विषय विशेषज्ञों की भी सेवाएं प्राप्त की जाय, तथा जनता के साथ पुलिस द्वारा सद्व्यवहार सम्बन्धित विषयों पर व्याख्यान का प्रबन्ध भी कराया जाये।

जनपद के थानो पर जन सामान्य के साथ अपेछित मर्यादित एवं शिष्ट व्यवहार बनाये रखने सम्बन्धी बोर्ड लगाये जाये।

जोनल/परिक्षेत्रिय पुलिस प्रमुखों द्वारा अपने-अपने स्तर से इस दिशा में प्रभावी अनुश्रवण की व्यवस्था नियमित रूप से की जाय।

कतिपय पुलिसकर्मी जिनके द्वारा इस प्रकार के कृत्य किये जाय, उनके विरूद्ध नियमानसुार वैधानिक/दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।