राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उ०प्र० की स्थाई कार्यकारिणी घोषित


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अनुराग वर्मा

लखनऊ/जुलाई। विगत दिवस राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उ०प्र० की केन्द्रीय कार्यकारिणी की आम सभा की बैठक होटल सिल्वर सेवन गोमतीनगर लखनऊ में कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए आहूत की गई। जिसमें उपस्थित केन्द्रीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उ०प्र० की वर्तमान अस्थाई केन्द्रीय कार्यकारिणी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लेकर भंग किया गया तथा स्थाई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

     राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उ०प्र० के केन्द्रीय महासचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीचन्द्र अग्रवाल अनपरा, केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ह्रदय परमार आगरा, केन्द्रीय महासचिव सुनील कुमार यादव लखनऊ, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता लखनऊ, केन्द्रीय उपाध्यक्ष मो कलीम कुरैशी सुल्तानपुर, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार सहगल मऊ, केन्द्रीय उपमहासचिव निर्देश कुमार परीक्षा, केन्द्रीय उपमहासचिव राजेश भाष्कर हापुड आदि को पदों पर चुनाव अधिकारी चेखुर प्रसाद द्वारा चुनाव करवाकर निर्वाचित घोषित किया गया।