बाँदा में अपहरण की घटना की जानकारी लेने हेतु सपा प्रतिनिधिमंडल गथित - अखिलेश यादव


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अनुराग वर्मा

लखनऊ 11 जुलाई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर बांदा जनपद के निवासी ग्राम काले बाबा, ग्राम पंचायत मवई में दीपक रैकवार के अपहरण की घटना और नगर सचिव समाजवादी महिला सभा श्रीमती सुधा रैकवार की आत्महत्या सहित पुलिस उत्पीड़न की जानकारी एवं पीड़ित परिवारों से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल 12 जुलाई 2021 को बांदा जाएगा।

     समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में डाॅ0 राजपाल कश्यप एम.एल.सी./प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, दलजीत निषाद पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी फतेहपुर, पप्पू निषाद पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रयागराज, शमीम बांदवी पूर्व जिलाध्यक्ष बांदा, हसन सिद्दीकी पूर्व प्रत्याशी बांदा सदर, विजय करन यादव जिलाध्यक्ष बांदा, मोहन साहू चेयरमैन नगर पालिका परिषद बांदा एवं दीपा गौर पूर्व प्रत्याशी तिन्दवारी बांदा शामिल हैं।