मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का लिया हाल चाल

 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 4 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह 'बाबूजी' जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया। साथ ही इलाज कर रहे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी वार्ता किया। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।