चेतना संस्था द्वारा कोरोना से बचाव हेतु जरूरतमंद बच्चों को हाइजीन किट का वितरण


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 15 जुलाई। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक चेतना संस्था, HCL फाउंडेशन के मदद से लगातार स्लम व सड़क एवं कामकाज़ी बच्चों व उनके परिजनों के साथ सपंर्क बनाये हुए है। इसके साथ ही बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से भी जोड़कर निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने के प्रयास में भी अग्रसर है। HCL कंपनी के वालंटियर भी बच्चों से प्रतिदिन अलग अलग विषयों पर क्लास लेते हैं व उनके साथ अलग अलग एक्टिविटी करते हैं, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़े और इस वर्तमान परिस्थिति में उन्हें हौसला मिले। बच्चों की परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कई जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़े रहने के लिए उनके फ़ोन को भी रिचार्ज करवाया जा रहा है।

 

    शिक्षा से जुड़े इन सभी कार्यो के अंतर्गत चेतना संस्था ने HCL फाउंडेशन के सहयोग से उदय परियोजना के तहत लखनऊ के अपने 6 गुरुकुल कम्युनिटी जैसे - विनायक पुरम, लवकुश नगर, श्रमविहार नगर, पुरनिया, डालीगंज और मड़ियांव के लगभग 300 जरूरतमंद बच्चों को कोरोना से बचाव हेतु हाइजीन किट (जिसमे 2 कॉटन मास्क, 1 सैनिटाइजर, 2 साबुन, 1कंघी)  का वितरण किया गया। सम्पूर्ण वितरण व्यवस्था में सरकार द्वारा निर्धारित सभी सोशल डिस्टेंसिंग निर्देशो का सख्ती के साथ पालन किया गया। इस वितरण को लल्लन प्रसाद (सेक्टर वार्डन) सिविल डिफेंस, कमाल अहमद (होमगार्ड) कोतवाली हसनगंज, नवीन कुमार व नितिन सिंह (कांस्टेबल) मवैया पुलिसचौकी, विनय कुमार (कांस्टेबल) अलीगंज थाना और सुनील कुमार यादव (कांस्टेबल) जानकीपुरम थाना के द्वारा सम्पन्न कराया गया।

      संजय गुप्ता निर्देशक चेतना संस्था ने बताया कि बच्चों को कोरोना से बचाव हेतु हाइजीन किट का वितरण आगे ऐसे ही करने का प्रयास रहे ताकि बच्चों की कोरोना से सुरक्षा बनी रहे।