युवा सोनू यादव की हत्या पर अखिलेश ने गहरा शोक व्यक्त किया


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 28 जुलाई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज के 22 वर्षीय नौजवान सोनू यादव की हत्या पर दुःख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

     श्री यादव ने कहा प्रयागराज के कौंधियारा में एक ट्वीटर पोस्ट पर युवक की हत्या घोर निन्दनीय है। युवा अभिव्यक्ति को भाजपा द्वारा कभी सम्पत्ति जब्त करने का डर दिखाकर धमकाया जा रहा है तो कभी सरकारी राज्याश्रय प्राप्त दबंगों द्वारा हत्या की जा रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा असहमति को राजनीतिक शत्रुता क्यों मानती है?