एसटीएफ : प्रतापगढ़ में हत्या का वांछित 50,000/- का इनामी गिरफ्तार


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

प्रयागराज 17 जुलाई। दिनांक 16-07-2021 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश के नवेन्दु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण में उ0नि0 वेद प्रकाश पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, मु0 आरक्षी राजेश कुमार, साजित अली, प्रभन्जन पाण्डेय, आरक्षी सुनील व चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय को वर्ष-2020 में थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ में हुई हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2020 धारा-147, 148, 149, 307, 302, 120बी भादवि का वांछित व रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त नाजिम अली खान को थाना पुराना टोल प्लाजा, थाना नैनी, जनपद प्रयागराज से समय 22.25 बजे गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। नाजिम अली खान पुत्र मो0 इसरार ग्राम-मुनी का पुरवा (पूरे महन्त), थाना-रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। 

कुल बरामदगी:-

1- 01 अदद तमन्चा 315 बोर।

2- 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

3- 01 अदद मोबाइल फोन।

4- 01 अदद आधार कार्ड नं0-787335396833।

5- नकद 1110/- रूपये।

      पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम उपरोक्त ने बताया कि दिनंाक 20-05-2020 को हमारे गाॅव के ही साहिल, वसीम, इखलाख व इसरार द्वारा ग्राम मुनी का पुरवा निवासी प्रेमचन्द्र पाण्डेय की पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, उक्त घटना में मैं भी शामिल था, जिसमें चारों अभियुक्त पूर्व में ही जेल जा चुके है, मैं पुलिस से बचने के के लिए महराष्ट्र चला गया और कारोबार करता था, बकरीद का त्योहार होने के कारण वापस आया था।

   गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम अली खान उपरोक्त को मु0अ0सं0 209/2020 धारा-147 /148/149/307/302/120बी भादवि और मु0अ0सं0 525/2021 धारा-3/25 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत  थाना नैनी, जनपद प्रयागराज में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास महाराष्ट्र एवं गुजरात से पता किया जा रहा है।

नाजिम अली खान का ज्ञात आपराधिक इतिहास:-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

01. 209/2020 147/148/ 149/307/302/120बी भादवि रानीगंज प्रतापगढ़

02. 525/2021 3/25 आम्र्स एक्ट नैनी प्रयागराज