चोरी के सोने के आभूषण के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/मोहन वर्मा

रामपुर 29 जुलाई। दिनांक 29.07.2021 को थाना गंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर नवीन सब्जी मंडी के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण, चोरी के 03 मोबाइल फोन, 02 घड़ी, 01 अवैध पौनिया 12 बोर, 02 जीवित कारतूस बरामद हुए।

       उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.07.2021 को थाना गंज क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना गंज पर मु0अ0सं0 259/2021 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद आभूषण, मोबाइल फोन, घड़ी उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना गंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त 

1-मोहम्मद शान निवासी मो0 घेर कटे बाज खां थाना गंज जनपद रामपुर।

2-उजैर निवासी मो0 पहाडी गेट थाना गंज जनपद रामपुर।

3-साइम निवासी मो0 तालाब मुल्ला ऐरम थाना गंज जनपद रामपुर।