एसटीएफ : अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 06 तस्कर गिरफ्तार, 02.651 किग्रा0 मैथाडोन ड्रग्स बरामद


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा/

लखनऊ 17 जुलाई। दिनांक 16-07-2021 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश के धर्मेश कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0, लखनऊ के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर के नेतृत्व मेें उ0नि0 सूरजनाथ सिंह, एवं आरक्षी विनय कुमार सिंह द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सहित 06 अभियुक्तो को पिकनिक स्पाट तिराहा, खुर्रमनगर थाना इन्दिरानगर, लखनऊ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  02.651 किग्रा0 मैथाडोन ड्रग्स (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 2.65 करोड़) बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। यह ड्रग्स दिल्ली, मुम्बई, गुड़गाॅव, अहमदाबाद, लखनऊ आदि बड़े शहरो में होने वाले नाईट पार्टियों में इस्तेमाल किया जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1- मो0 कयूम पुत्र मो0 यूनिस नि0 केवलपुर थाना रूपहीडीहा, जनपद बहराईच। हाल पता ग्राम-सद्दाम का पुरवा एवं ग्राम सोहावल, थाना रौनाही अयोध्या।

2- रियाज अली पुत्र रमजान अली नि0 चकिया रोड रूपहीडीहा, थाना रूपहीडीहा, बहराईच।

3- सद्दाम हुसैन उर्फ रईस पुत्र कुर्बान अली अंसारी नि0 रमवापुर कला, थाना-रामगाॅव, बहराईच।

4- नफीस अहमद पुत्र इकबाल हसन नि0 म0नं0 13 बन्जरिया, थाना हरदी, बहराईच।

5- गुलाब खान पुत्र हबीबुल्लाह खान नि0 रसूलपुर, थाना रौनाही, अयोध्या।

6- शाहनशाह पुत्र निहाल अहमद नि0 रसूलपुर, थाना रौनाही, अयोध्या।

कुल बरामदगीः-

1- ०२.651 किग्रा मैथाडोन ड्रग्स (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 2.65 करोड़)

2- 12 अदद मोबाईल

3- रू0 6,500 /-नगद।

4-    03 अदद पैन कार्ड।

5-    05 आधार कार्ड।

6-    01 अदद कार नम्बर यूपी 80 बीएन 7169

7- 03 अदद डीएल।

8- 02 अदद निर्वाचन कार्ड।

9- 01 अदद स्कार्पियो सफेद रंग नं0 यूपी 40 एआर 6257 (रियाज के नाम की)

10- 01 अदद बुलेट नं0 एमएच 48 वाई 7101 (गुलाब खान)

  पूछताछ पर अभियुक्त मो0 कयूम ने बताया कि वह लगभग 15-16 वर्षो से बहराईच व उसके आस-पास के जनपदों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था, जब वहाॅ इसके विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही होने लगी, तो यह वहाॅ से भागकर अपने मूल पता थाना क्षेत्र रौनाही आकर रहने लगा। यहाॅ रहकर भी इसने अवैध मादक पदार्थो की पूर्वांचल सहित नेपाल राष्ट्र तक तस्करी करता रहा। इसी दौरान इसे एक साथी रियाज अली उपरोक्त जो रूपहीडीहा का निवासी है और नेपाल राष्ट, मुम्बई व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तस्करी का काम करता है, कयूम और  रियाज को  यह जानकारी  हुई कि  मुम्बई, गुजरात  व  अन्य  राज्यों में  (मैथाडोनड्रग्स) की माॅग काफी ज्यादा है। इस पर इसने (कयूम) अपने एक साथी गुलाब खान से सम्पर्क किया और उससे (मैथाडोनड्रग्स) डमजींकवदम क्तनहे के बारे में बताया। गुलाब खान पिछले कई वर्षो से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त है, उसका सम्पर्क दिल्ली में अन्य मादक पदार्थ तस्करी करने वाले कई लोगों से है, जिनसे वह स्काई एप्प के माध्यम से जुड़ा रहता है, उनका नाम पता गुलाब को नहीं पता है। गुलाब खान ने दिल्ली के एक व्यक्ति से स्काई एप्प के माध्यम से बात करके यह माल मंगाया था। कयूम व रियाज मिलकर मुम्बई व गुजरात आदि राज्यों में सप्लाई करता था। साथ ही यह भी बताया कि इस काम में काफी अच्छी आमदनी होती है, जिससे यह रूइहीडीहा में 02 मकान एवं ग्राम सोहावल में 02 मकान व एक दुकान बनवाया है। बरामद स्कार्पियो के बारे में रियाज ने बताया कि यह उसके नाम से है जो इसी तस्करी से कमाये हुए पैसों से खरीदी गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इन्दिरानगर, लखनऊ मेें मु0अ0सं0 188/2021 धारा 8/22/29/27ए, 60 (3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया जा रहा हैै अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।