एस0टी0एफ० : हत्या एवं परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर डकैती डालने में वांछित डकैत गिरफ्तार


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा

बरेली 18 जुलाई। दिनांकः 18-07-2021 को सत्यसेन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, लखनऊ के पर्यवेक्षण मे निरीक्षक अजय पाल सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई, बरेली द्वारा क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा निवासी पठानकोट (पंजाब) के घर में दिनांक 19/20-08-2020 की रात्रि में घुसकर उनकी हत्या एवं परिवार के अन्य सदस्यों को घायल कर डकैती डालने में वांछित डकैत छज्जू छैमार उर्फ बाबू मियाॅ पुत्र मुस्ताक नि0 पचपेड़ा थाना-बहेड़ी, जनपद-बरेली को ग्राम पचपेड़ा थाना क्षेत्र बहेड़ी, जनपद बरेली से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। 

      अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह अपने साथी सावन, मोहब्बत, शाहरूख, नौसे, राशिद, आमिर व 03 महिलाओं के साथ शाहापुर काॅडी में रहकर चादर व फूल बेचते थेे। इन लोगों के पास एक टैम्पों था, जिससे यह लोग क्षेत्रों घुमते थे और घटना करने के बाद अपना डेरा उठाकर फरार हो जाते थे। इनके टीम की महिला सदस्यों द्वारा घर की रैकी की जाती थी, यही महिलाएं दिन में ही फूल बेचने के बहाने अशोक कुमार के घर में घुस गयी और जानकारी इकठ्ठा कर ली। इसके बाद अपने गैंग के सदस्यों को सारी जानकारी दे दी एवं अशोक कुमार का घर चिन्हित करा दिया, जिसमें यह लोग रात्रि में घुसकर छत पर सो रहे पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों को डण्डे से मारकर घायल कर दिये, उसके बाद घर मे रखे जेवर व पैस लूटकर फरार हो गये। जिसमें इसके कुछ साथी बाद मे पकड़े गये। यह वहाॅ से भागकर हैदराबाद चला गया गया और कुछ दिन बाद वहाॅ से लौटकर अपने गाॅव आ गया और छिपकर रहने लगा।

उल्लेखनीय है कि इन लोगो ने क्रिकेटर सुरैश रैना के फूफा अशोक कुमार पठानकोट (पंजाब) में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। उन्होने ने अपना मकान आबादी से छोड़ी दूर ग्राम थरियाल में बनाया था। मकान गाॅव से बाहर होने के कारण डकैतो को उसकी रैकी करने एवं घटना करने में  काफी  आसानी  हो  गयी। दिनांक 19/20-08-2020 की रात्रि में डकैतों द्वारा छत पर चढकर सो रहे व्यक्तियों को घायल कर दिया गया था जिसमें अशोक कुमार की मृत्यु हो गयी तथा उनकी माॅ श्रीमती सत्या देवी, पत्नी आशा देवी व 02 बच्चे गम्भीर रूप घायल हो गये थे। जिस सम्बन्ध में थाना शाहपुर काॅडी पर मु0अ0सं0 153/2020 धारा 458, 459, 460, 302, 307, 148, 149 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें छज्जू छैमार वांछित चल रहा था।  

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना बहेडी, बरेली पर दाखिल कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना शाहापुर काॅडी, पठानकोट पंजाब पुलिस द्वारा की जा रही है।