एस0टी0एफ0 :अन्तर्राज्यीय स्तर के तस्कर गिरफ्तार, भरी मात्रा में अफीम बरामद


  वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ अनुराग वर्मा

प्रतापगढ़ 18 जुलाई। दिनाॅंकः 18-07-2021 को अमित कुमार नागर, पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 लखनऊ के निर्देशन में निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी, उ0नि0 मनोज कुमार पाण्डेय, रूद्रनारायण उपाध्याय, आरक्षी कौशेलेन्द्र सिंह, विजय वर्मा व आरक्षी चालक संजय द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना एवं पूर्व में भारी मात्रा में पकड़ी गयी अफीम के अभियोग में वांछित गुड्डू सैफी को उसके 02 सक्रिय सदस्यों को 3.900 किलोग्राम अफीम के साथ सुबह 06.30 बजे सुबह लोहिया नगर बैरियर के पास, थाना-अन्तू जनपद-प्रतापगढ़ से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

1. गुड्डू सैफी पुत्र स्व0 अलीजान सैफी नि0 41-सरदार नगर, थाना-भमौरा, बरेली। 

2. संजीव कुमार शर्मा पुत्र कड़ेराम नि0 बल्लिया, फरीदपुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली।

3. विरेन्द्र पुत्र सेवाराम नि0 रजवाड़ा थाना पटवाई, रामपुर। 

कुल बरामदगीः-

1. 3.900 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम)।

2. एक अदद ट्रक नं0-न्च्.25क्ज्.9833

3. 5230/- रूपये नकद।

4. 03 अदद मोबाईल फोन।

5. 1 अदद एटीएम कार्ड।

6. 1 अदद पैन कार्ड।

7. 2 अदद वोटर आईडी कार्ड।

8. 2 अदद ड्राइविंग लाइसेन्स।

9. 3 अदद आधार कार्ड।

      गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कराता है, जिसका एक बहुत बड़ा गिरोह है, यह बरामद ट्रक उसका स्वयं का है, जिससें उसके द्वारा माल ढ़ुलाई के नाम पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी विगत कई वर्षो से की जा रही है। राची (झारखण्ड) में अमर नाम के व्यक्ति से अफीम खरीदता हैं, जिसे लाकर वह उत्तराखण्ड में पन्तनगर के डाल चन्द्र नाम के व्यक्ति को, हरियाणा, पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के बरेली आदि स्थानों पर सप्लाई कराता है। रांची से 01 लाख रूपये प्रति किग्रा की दर से खरीदता है और यहाॅ पर लगभग दुगने दाम पर सप्लाई कराता है। इसके द्वारा इस अवैध कारोबार में संजीव शर्मा  व  विरेन्द्र  उपरोक्त सहयोग करते है। जिसके एवज में यह अपने मुनाफे में से कुछ हिस्सा इन लोगों को भी दिया जाता है। मादक पदार्थ की तस्करी में यह पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। अभी पिछले महीने राची से यह माल (अफीम) लेकर बरेली जा रहा था, कि जनपद लखनऊ के थाना क्षेत्र गाजीपुर में इसके 02 साथियों को एसटीएफ द्वारा कर लिया गया था और यह दूसरी गाड़ी में बैठा था, जिससे मौका पाकर भाग गया था। 

बरामद अवैध अफीम तथा ट्रक को थाना अन्तू जनपद-प्रतापगढ़ में दाखिल कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 294/2021 धारा 8/21/23ग एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।