एस0टी0एफ0 : डी-15 श्रेणी का पंजीकृत गैंगस्टर, मजारिया एच0एस0 एवं इनामी शराब माफिया गिरफ्तार


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अनुराग वर्मा

लखनऊ २५ जुलाई। दिनांकः 24-07-2021 को प्रमेश कुमार शुक्ल, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, मु0आ0 जावेद आलम, चन्द्र प्रकाश मिश्र, कबीन्द्र साहनी, बरनाम सिंह, आरक्षी मुनेन्द्र सिंह आदि की एसटीएफ टीम ने जनपद आजमगढ़ का शराब मफिया, डी-15 श्रेणी का पंजीकृत गैंगस्टर, मजारिया एच0एस0 125 ए एवं रू0 15 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी प्रदीप यादव पुत्र राम बदन यादव नि0 शहाबुद्दीनपुर थाना- बिलरियागंज, आजमगढ़ को बिलरियागंज चुंगी के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र बिलरियागंज मे कई वर्षो से वह स्प्रिट से शराब बनाने का कार्य धमेन्द्र मौर्या के साथ मिलकर करता रहा है, इस वजह से कई बार जेल भी जा चुका है। कुछ माह पूर्व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जेल से रिहा हुआ है, इसकी माॅ विगत दो पंचवर्षी से प्रधान रही है, इसी क्रम मे अपनी माॅं के पक्ष मे चुनाव प्रचार करने के दौरान गांव मे अवैध शराब वितरण करने के दौरान स्थानीय पुलिस से विवाद, पथराव एवं मारपीट की घटना हुई थी। अधिक पुलिस बल आ जाने के कारण वह अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गया था परन्तु इसकी फर्जी नम्बर की स्कार्पियों व फिएट कार जिसमे शराब की पेटिया थी, पुलिस द्वारा सीज कर इनकेे विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया था। पथराव के दौरान फायरिंग की भी घटना हुई थी तभी से पुलिस से बचता हुआ इधर उधर फरारी काट रहा था। अवैध शराब के पैसे से धनार्जन कर कुछ वर्ष पूर्व इसने एक ईट भट्ठा साझे मे जनपद आजमगढ़ मे खरीदा है ओर इसी भट्ठे पर अब शराब का अवैध निर्माण करने की फिराक मे था परन्तु स्प्रिट की उपलब्धता न होने के कारण काम शुरू नही हो पाया था।   

गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र राम बदन का अपराधिक इतिहास:-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा                       थाना                         जनपद

1 321/06 307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

2 322/06 60 आबकारी अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

3 323/06 60/63 आबकारी अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

4 324/06 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

5 96/06 332, 353, 504, 506, 225क भादवि बिलरियागंज आजमगढ़

6 2253/06 272, 273, 419, 420 भादवि कोतवाली आजमगढ़

7 350/07 60/62 आबकारी अधि0 272/273 भादवि कोतवाली आजमगढ़

8 426/07 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 कोतवाली आजमगढ़

9 184/08 307, 372, 273 भादवि व 60/62/63 आबकारी अधि0 व 7 सीएलए एक्ट रौनापार आजमगढ़

10 198/08 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट रौनापार आजमगढ़

11 192/08 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

12 725/10 60/72 आबकारी अधि0 व 272 भादवि कोतवाली आजमगढ़

13 786/11 272 भादवि व 60 आबकारी अधि0 कोतवाली आजमगढ़

14 570/10 307 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़

15 748/11 77क 272 भादवि कोपागंज मऊ

16 755/11 307 भादवि कोपागंज मऊ

17 761/11 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट कोपागंज मऊ

18 162/12 273, 273 भादवि 60 आबकारी अधि0 रौनापार आजमगढ़

19 16/14 272, 273, 384, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60 आ0अधि0 व 51/61 कापी राइट अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

20 220/14 272, 273, 384, 419, 420, 467, 468, 471, 472 भादवि व 60/72 आ0अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

21 16/17 272, 273, 384, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 60 आ0अधि0 व 51/63 कापी राइट अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

22 22/17 110जी द0प्र0सं0 बिलरियागंज आजमगढ़

23 177/17 172, 174ए, 188 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़

24 158/17 272, 273, 284, 304 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़

25 263/17 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

26 160/18 272, 273, 384, 419, 420, 467, 468, 471,472 भादवि व 60 आ0अधि0 व 51/63 कापी राइट अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

27 165/18 307 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़

28 167/18 255, 272, 273, 420, 467, 468, 471 भादवि 60/63/72 आब0अधि0 व 51/63 कापी राइट अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

 29 85/19 3 (1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़

30 177/19 395, 419, 420, 412 भादवि बड़हलगंज गोरखपुर

31 70/21 147, 148, 149, 186, 332, 333, 307, 504, 506, 427, 420, 467, 468, 471, 171एच, भादवि व 60 आब0अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त को थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/21 धारा 147/148/149/186/332/333/307/504/506/427/ 120/467/468/ 471/171एच भादवि व 60 आबकारी अधि0 में दाखिल किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा की जायेगी।