राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने समाज के पुरोधाओं को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


अमित वर्मा

लखनऊ। प्रदेश में स्वर्णकार समाज को विगत पखवारे में लगातार कई गहरे सदमे झेलने पड़े है। साथ ही राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच ने इस कोविद महामारी में अपने कई महत्वपूर्व साथियों को खो दिया। अभी पुराने घाव भर भी नहीं पाए थे कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष मा० अजय कुमार सोनी जी भी हम सबको छोड़ कर परलोकवासो हो गए। इस बीच राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा (देवरिया) के मौसा नन्द लाल वर्मा जी, राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संरक्षक डॉ कैलाश सिंह विकास के बड़े भाई गणेश सेठ जी जो कि स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष भी थे, स्वर्णकार समाज जौनपुर के सम्मानित महेन्द्र नाथ सेठ (फर्म- बालाजी ज्वेलर्स,ओलन्दगंज) के सबसे छोटे पुत्र एवं आदर्श सेठ 'गुड्डू'  के छोटे भाई किशन सेठ का वाराणसी में उपचार के दौरान निधन हो गया था, जौनपुर में ही राष्ट्रीय सूचना विज्ञानं अधिकारी उमाशंकर वर्मा भी कोरोना संक्रमित होकर हम सबको छोड़ कर चले गए।  

 राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मणि लाल वर्मा ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शोक सन्देश में कहा कि संगठन के पूर्व अध्यक्ष मा०अजय कुमार सोनी जी समाज कि रीढ़ थे, समाज को पोलिटिकल गति देने में उनका भारी योगदान रहा है। संगठन के महासचिव अजय कुमार स्वर्णकार ने उन्हें भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज स्वर्णकार समाज राजीनतिक स्तर पर जो मजबूती पा रहा है वह उन्हीं की देन है जो उन्होंने संगठन के माध्यम से समाज में सन्देश देने का कार्य किया है। उनके निर्देशन में "गोल्डन क्लब" की स्थापना समाजोन्नति में मील का पत्थर साबित हो रही है। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे लेकिन फिर भी मोबाइल द्वारा ही वह सबको सन्देश देते रहते थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उनके बारे में जितना भी लिखा जाये उतना ही कम है।

 

      प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा ने कहा की संगठन के पूर्व अध्यक्ष मा०अजय कुमार सोनी जी समाज की वो धरोहर थे जिनकी भरपाई संभव नहीं है, पहले प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर जी और अब मा० अजय कुमार सोनी जी हमसबको छोड़ कर चले गए। इस समय स्वर्णकार समाज बहुत ही दुःखद स्थिति में है।

       स्वर्णकार समाज की इस अपूरणीय छति को देखकर गहरा दुःख होता है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह इन मृत आत्माओं को अपने लोक में स्थान दे और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की क्षमता दे। उन्होंने उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि इस समय कोई भी सदस्य अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, जब भी निकलें मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। हमेशा गरम पानी का ही सेवन करे। ए0सी0 में ना रहे, ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।

        समाज की उपरोक्त दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संरक्षकगण श्याम सुन्दर वर्मा (अध्यक्ष नगर पालिका, संत कबीर नगर), संगीता वर्मा (अध्यक्ष नगर पंचायत, मगहर), आकाश वर्मा (अध्यक्ष नगर पंचायत, दातागंज), कैलाश सिंह विकास पत्रकार, सूरज वर्मा, एस एन सोनी, एस के सिंह, सुशील वर्मा, प्रमोद वर्मा, गोपी रस्तोगी फोटो जर्नलिस्ट, इंद्रेश रस्तोगी फोटो जर्नलिस्ट, दीपक कुमार स्वर्णकार पत्रकार, गणेश वर्मा पत्रकार एवं पदाधिकारीगण एड्वो० संजय वर्मा, संजय वर्मा, रमेश कुमार सेठ, एड्वो० जुगल किशोर रस्तोगी, राम आधार सोनी, मनीष कुमार वर्मा, मनीष वर्मा, मनोज वर्मा, बैजनाथ शाह, डॉ आर बी सोनी, विनोद कुमार सोनी, मिश्री लाल, अमित सोनी, अजय वर्मा, ओम सोनी, विजय सोनी, अजय सोनी, राकेश रस्तोगी, बैजनाथ शाह, सुशील कुमार सोनी, नरेश सोनी, नारायण वर्मा, संजय सोनी, गौरव वर्मा, योगेंद्र रस्तोगी, अनिल कुमार सोनी, राम जी सोनी, शैलेन्द्र कुमार सोनी, पवन सोनी, संजीव सोनी, जगदीश सोनी, आकाश राज सोनी, श्रवण सोनी, संदीप सोनी, दीप चंद्र सोनी, अनुराग सोनी, गुड्डू सोनी, किशन सोनी, उज्जवल सोनी, प्रदीप सोनी, महेंद्र सोनी, अखिलेश कुमार सोनी,  एड्वो० अरविन्द तिलहरी, एड्वो० शिवनाथ तिलहरी, एड्वो० अजय सेठ, एड्वो० आरुष सोनी, एड्वो० पुनीत वर्मा, एड्वो० प्रमोद सोनी, एड्वो० राजकुमार सोनी, एडवो० सुमेन्द्र वर्मा, एडवो० राजकुमार वर्मा, लाल बाबू शाह, शम्भु सोनी, श्रीमती अंजू सोनी, एड्वो० निर्मला वर्मा, श्रीमती गीता सोनी, श्रीमती रागिनी हितैषी, श्रीमती रागिनी सेठ, एडवो० संगीता रस्तोगी सहित हरी मोहन सोनी, अजय वर्मा, गिरिजेश वर्मा, अतुल वर्मा, आशीष रस्तोगी, राम जी सोनी, दीपक सोनी, विकास वर्मा, संचित वर्मा, चेतन सोनी, बंसीधर वर्मा एवं अन्य लोगो ने अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।