एस0टी0एफ0- साहसिक मुठभेड़ में 50,000/का इनामी गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

आगरा 22 फरवरी। दिनांक 21-02-2021 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को मु0अ0सं0 149/2020 धारा 147/148/149/332/353/504/307/302/34 भादंवि. व 3/57/7 खनिज परिहार अधि. थाना खैरागढ, आगरा के सिपाही सोनू को कुचलकर हत्या करने मे वांछित व रू0 50,000/का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी गब्बर सिंह को साहसिक पुलिस मुठभेड के बाद थाना खैरागढ, जनपद आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

1- गब्बर सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी खडगपुर, थाना कौलार,ी जिला धौलपुर राजस्थान।

बरामदगीः

1. 01 अदद तमंचा 315 बोर

2. 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

3. 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

4. 01 अदद मोटर साईकिल नम्बर यू0पी080 सीसी 8954

5. 01 अदद आधार कार्ड 

6. 1060 रूपये नकद

        एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को ज्ञात हुआ कि मु0अ0सं0 149/2020 धारा 147/148/149/332/353/504/307/302/34 भादंवि. व 3/57/7 खनिज परिहार अधि. थाना खैरागढ, आगरा मे वांछित अपराधी गब्बर सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी खडगपुर, थाना कौलारी, जिला धौलपुर राजस्थान, थाना खैरागढ, आगरा क्षेत्र में ही है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 आगरा की टीम ने रस्ते में नाकाबंदी कर अभियुक्त गब्बर सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों दिनांक 08.11.2020 की रात को कुछ ट्रैक्टर के साथ खनन करते हुए आ रहे थे तभी थाना सैया पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो हम लोगो ने पुलिस वालों पर अपने बचने के लिए अवैध हथियारों से जान से मारने की नियत से फायर किए व रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस बालों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस घटना के बाद पता चला कि थाना सैया के सिपाही सोनू की मृत्यु हो गई है। उक्त पुलिस मुठभेड़/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खैरागढ, जनपद आगरा में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

गब्बर सिंह पुत्र एदल सिंह निवासी खडगपुर थाना कौलारी जिला धौलपुर राजस्थान  का अपराधिक इतिहासः

क0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद

1 31/2021 307/504 भादवि (पुलिस मुठभेड़) खैरागढ, आगरा

2 32/2021 03/25 आम्र्स एक्ट खैरागढ, आगरा

3 149/2020 147/148/149/332/353/504/307/302/34 भादंवि. व 3/57/7 खनिज परिहार अधि.बरहन आगरा

4 166/2020 307/504 भादवि (पुलिस मुठभेड़) व 03/25 आम्र्स एक्ट बरहन आगरा

5 204/2020 307/504 भादवि (पुलिस मुठभेड़) सैया आगरा