शिव प्रकाश सिंह बने भारतीय किसान मंच के यूपी अध्यक्ष

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 14 जनवरी। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की विशेष संस्तुति पर शिव प्रकाश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया किया गया है। तथा संगठन संबंधी प्रदेश स्तर के सभी कार्यभार शिव प्रकाश को सौंपे गए। अब से प्रदेश स्तर के कार्यों के लिए अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह की भूमिका निर्णायक होगी।