शासन द्वारा चालू कार्यों हेतु साढ़े 55 करोड़ की धनराशि अवमुक्त

 

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 20 जनवरी। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य/प्रमुख/अन्य जिला योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 16 चालू कार्यों हेतु रू0 51 करोड़ 55 लाख 05 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है। इन 16 कार्यों में जनपद अम्बेडकरनगर व अयोध्या में 02-02 तथा आगरा, झांसी, मुजफ्फरनगर, बरेली, देवरिया, मिर्जापुर, आजमगढ़, उन्नाव, सम्भल, एटा, सिद्र्धाथनगर त लखनऊ में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। शासनादेश में विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्त पुस्तिका के नियमों, स्थाई आदेशों का अक्षरसः अनुपालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।