यातायात को सुगम्य एवं सुदृढ़ बनाने हेतु तहसील व ब्लाक मुख्यालयों को 02 लेन से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूरा हो - केशव मौर्या


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 06 जनवरी। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में जिन तहसील व ब्लाक मुख्यालयों को 02 लेन चैड़े मार्ग से नहीं जोड़ा गया था, उन्हें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल दिशा-निर्देशन में  जोड़े जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान सरकार के गठन के बाद ही जिन ब्लाक व तहसील मुख्यालयों को जाने वाले मार्ग बहुत सकरे थे, उन्हे चैड़ीकरण करते हुये 02 लेन से जोड़े जाने की कार्ययोजना उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिशा-निर्देशन में बनायी गयी।

लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 26 तहसील मुख्यालयों को 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु (लम्बाई 269.66 किमी0) रू0 387 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां निर्गत की गयीं और 17 तहसील मुख्यालयों को 02 लेन मार्ग से जोड़े जाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, शेष कार्य प्रगति पर है। इसी तरह 113 विकास खण्ड मुख्यालयों को 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु (लम्बाई 947 किमी0) रू0 1570 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गयीं, जिसके सापेक्ष 75 कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य प्रगति पर हैं।

यातायात को सुगम्य एवं सुदृढ़ बनाये जाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्ययोजना, राज्य सड़क निधि, केन्द्रीय मार्ग निधि, विश्व बैंक सहायतित परियोजना, एशियन विकास बैंक परियोजना आदि योजनाओं में मार्गों के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय मार्ग निधि के अन्तर्गत रू0 3050 करोड़ की लागत से 117 प्रमुख जिला मार्गों/अन्य जिला मार्गों की लम्बाई 1828 किमी0 का 02 लेन में चैड़ीकरण किया जा रहा है और 107 मार्गों का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि तहसील व ब्लाक मुख्यालयों को 02 लेन से जोड़ने का जो कार्य अवशेष रह गया है, उसको शीघ्र से शीघ्र पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाय।