सिद्धार्थनगर की परियोजनाओं हेतु 114.67 लाख जारी, शासनादेश का अक्षरशः पालन हो - केशव मौर्या 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 04 दिसम्बर। शासन द्वारा पूर्वान्चल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-56 में जनपद सिद्धार्थनगर की 04 परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु रू0 01 करोड़ 14 लाख 67 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन द्वारा के लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी कर दिया गया है।
      जनपद सिद्धार्थनगर में एन0एच0-730 से बसडिलिया सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 0.900 किमी0), एल0डी0 मार्ग के किमी0-46 से ककरही सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 1.00 किमी0), सेखुईया मार्ग के किमी0-03 से नगपरा तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 1.400 किमी0), मोहाना लोटन मार्ग से सुसनहा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य (लम्बाई 0.750 किमी0) हेतु रू0 2 करोड़ 86 लाख 72 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है, जिसके सापेक्ष रू0 1 करोड़ 14 लाख 67 हजार की आवंटित कर दी गयी है।
      उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जारी शासनादेश में दिये गये दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करंे। उन्होने यह भी निर्देश दिये हैं कि कार्यों को तीव्र गति से कराकर निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूरा कराया जाय। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।