राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत 59.38 लाख स्वीकृत

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 03 दिसम्बर। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अन्तर्गत केन्द्रांश की धनराशि 59.38 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
         पंचायती राज विभाग द्वारा इस सम्बंध में शासनादेश 27 नवम्बर, 2020 को जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निदेशक पंचायतीराज उ0प्र0 द्वारा धनराशि का व्यय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जारी दिशा-निर्देश के अनुसार किया जायेगा। स्वीकृत की गई धनराशि का आहरण एकमुश्त नहीं करते हुए चरणों में किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय नियमों का कड़ाई के अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।-  सतीश चन्द्र भारती