राज्य सड़क निधि से मार्गों के चालू कार्यों हेतु धनराशि अवमुक्त 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 08 दिसम्बर। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 160 मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू0 25 करोड़ 32 लाख 49 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है। इन 160 चालू कार्यों में जनपद जौनपुर में 28, कुशीनगर में 24, सोनभद्र में 17, प्रतापगढ़ में 15, सम्भल व चन्दौली में 13-13, बलियां में 08, अमरोहा, सुल्तानपुर व गाजीपुर में 07-07, रामपुर में 06, सन्तकबीर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, आजमगढ, कानपुर देहात व फतेहपुर में 02-02 तथा बांदा, बिजनौर व गोरखपुर में 01-01 निर्माण कार्य चल रहा है।
        इसी प्रकार शासन द्वारा कौशाम्बी में जी0टी0 मार्ग से सयारा मीठेपुर होते हुए सौरई खुर्द तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 6 करोड़ 17 लाख 90 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा जारी किया गया है।
         उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।