राजस्व लेखा के मरम्मत मद में 239.93 लाख जारी, गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पादित हो - केशव मौर्या


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 04 दिसम्बर। शासन द्वारा अनुदान सं0-55 राजस्व लेखा के विशेष मरम्मत मद के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 14 कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 39 लाख 93 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-5 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
इन कार्यों मंे जनपद प्रयागराज में 6 कार्य, अयोध्या में 6 कार्य, तथा बाराबंकी व बहराइच में 1-1 कार्य हेतु रू0 2 करोड़ 39 लाख 93 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है।
       जारी शासनादेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विशिष्टियों एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पादित कराये जाने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य द्वारा दिये गये निर्देशों के दृष्टिगत निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।