पं0 अटल........ फाउंडेशन उनके कृतित्व और राजनैतिक विचारों के प्रचार प्रसार का श्रेष्ठ माध्यम होगा - बृजेश पाठक


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 7 दिसम्बर भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी का लखनऊ से बहुत गहरा नाता रहा है। उनके बदौलत लखनऊ के चतुर्मुखी विकास को बहुत तेजी से के साथ गति प्रदान हुए है। इसके अतिरिक्त उनके विचारों से लखनऊ के आम जनमानस के साथ प्रदेश के नौजवानों, साहित्यकारों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर जाता है। उक्त विचार एक प्रेस वार्ता में मंत्री बृजेश पाठक ने कहे, अवसर था नव गठित श्रद्धेय पं0 अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन की जानकारी जनता के सामने लाने का।
          अपने सरकारी पर मंत्री बृजेश पाठक ने आगे बताया कि पं० अटल बिहारी बाजपेई एक महान शख्सियत थे। लखनऊ का रोम-रोम उनका कृतज्ञ है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी में भाषण देकर दुनिया में हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित होने का अतुल ने काम किया था। दिनांक 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष भारत उनका जन्म दिवस बहुत शालीनता के साथ मनाता आ रहा है। उनके आगामी  जन्मदिवस पर अटल जी के कृतित्व एवं राजनीतिक विचारों को प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से इस फाउंडेशन की स्थापना की गई है। इस फाउंडेशन द्वारा अटल जी के विचारों को पूरे देश में पहुंचाया जाएगा। साथ ही उनके नाम से कार्य करने वालों को प्रतिवर्ष सम्मानित भी किया जाएगा। आगामी 24 दिसंबर को एक काव्य जी का आयोजन किया जाएगा।
      श्री पाठक ने आगे बताया कि पं0 अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन के पदाधिकारियों की कार्यकारिणी गठित हो गई है। जिसमें अध्यक्ष बृजेश पाठक के अलावा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, मुकेश शर्मा लालजी प्रसाद निर्मल, जस्टिस वीके दीक्षित, विराज सागर, प्रदीप भार्गव, अनुराग मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, कौशल जैसवाल, विंध्यवासिनी कुमार, बीडी मिश्रा, अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल बजाज, अशोक मोतियानी, एसबी पांडे एडवो०, ए एम त्रिपाठी एडवो०, मुरलीधर आहूजा, सुधीर हलवासिया, संजय गुप्ता, केके सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, डॉ गुरदीप सिंह, अजीत सिंह बाबा, मंत्री लाल बहादुर राय, संयुक्त मंत्री डॉ राघवेंद्र शुक्ला, डॉ बीएन सिंह, विष्णु तिवारी, सुशील दुबे, प्रमोद गोस्वामी, एससी शुक्ला, अजय त्रिपाठी, आरडी द्विवेदी, शिव शंकर अवस्थी, जेपी सिंह, अचल मेहरोत्रा, हैदर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार, सदस्य उमा शंकर दुबे, मुदित वर्मा, सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ए एल बनर्जी, संदीप कांत, सूर्यकांत, नीलेंद्र पांडे, डॉ तिवारी आयुर्वेद, सूर्य कुमार, हिमांशु शुक्ला, कर्नल साहब, ए दुरई राजा, विशाल सिंह, सतीश पांडे, राकेश छेत्री, सुनील मिश्रा, आर्यन मिश्रा, मुकेश शुक्ला, अतुल शुक्ला, प्रमोद शर्मा, पवन धवन होंगे।