मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया



वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 02 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी के देवीगंज चौराहा क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।