"मेरी सहेली टीम" की उ0नि0 सुमन यादव अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/संजय सोनकर
लखनऊ 04 दिसम्बर। रेसुब के डीजी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु गठित "मेरी सहेली टीम" के क्रम मे रेसुब पोस्ट लखनऊ जंक्शन की मेरी सहेली टीम राजेश कुमार/पोस्ट कमाण्डर के निर्देशन में  उ0नि0 सुमन यादव अपनी टीम के साथ अपने कर्तव्यों को बड़ी लगन से निर्वाहन कर रही है। इस क्रम में मेरी सहेली टीम महिला यात्रियों से ट्रेन स्टार्ट होने से एक घंटे पहले मिलती है, उनका डिटेल लेती है तथा उस डिटेल को अगले पोस्टों को फारवर्ड किया जाता है तथा सुरक्षा हेतु आवश्यक नम्बर्स प्रोवाइड की किया जाता है तथा ट्रेन स्कोर्ट पार्टी का  नम्बर भी उपलब्ध कराया जाता है। महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 182 के बारे में जागरूक किया जाता है। उनसे बात करके सुरक्षा के बावत समस्याओं को पूछा जाता है और उसके निवारण हेतु उचित कार्य किया जाता है। जिसका परिणाम महिलाओं की सुरक्षा में देखने को मिल रहा है तथा महिलाएं अब यात्रा के दौरान खुद को काफी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला यात्रियों से बात किया गया तो उनके द्वारा रेसुब के इस प्रयास की काफी सराहना की गई।