महिला यात्रियों की रेल यात्रा को निर्भय व आसान बनाती ''मेरी सहेली टीम''


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/संजय सोनकर 
लखनऊ 05 दिसम्बर। रेलवे सुरक्षा बल के डीजी महोदय द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु गठित की गई ''मेरी सहेली टीम'' अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए अकेली यात्रा कर रही महिला रेल यात्रियों की यात्रा को निर्भय व आसान बनाते हुए अपने दायित्वों का बखूबी पालन कर रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में गठित ''मेरी सहेली टीम'' उप निरीक्षक सुरक्षा के नेतृत्व में अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हुए उनकी यात्रा को आसान वह निर्भीक बना रही है। जिससे महिला यात्रियों में यात्रा के दौरान काफी आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है।



        महिला यात्रियों से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि ''मेरी सहेली टीम'' ने हमारी यात्रा को काफी आसान बनाया है। अब हमे अकेली यात्रा करने में कोई भी डर नहीं लगता है और पहले की अपेक्षा हमारी यात्रा बहुत सुगम व सुरक्षित हो गयी है। रेलवे सुरक्षा बल के इस पहल की हम प्रसंशा करती हैं।