डॉ हरिओम ने राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान का पुरस्कार वितरित किया 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 06 दिसम्बर। आज राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाषा विभाग के विशेष सचिव और राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के अध्यक्ष डॉ हरिओम ने उपस्थित लोगो का सम्मान किया। वरिष्ठ साहित्यकार जयशंकर मिश्र की साहित्यिक सेवाओं पर बनाए गए वृतचित्र का प्रदर्शन हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।