पूर्वांचल विकास निधि के अन्तर्गत परियोजनाओं हेतु धनराशि स्वीकृत - केशव मौर्य

 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 27 दिसंबर। उ0प्र0 शासन द्वारा पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) अनुदान संख्या-83 के अन्तर्गत जनपद अम्बेडकर नगर की 07 परियोजनाओं हेतु रू0 115.04 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी किया गया है।

जनपद अम्बेडकरनगर की इन 07 परियोजनाओं हेतु रू0 05 करोड़ 75 लाख 33 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्राप्त हुयी है। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।