मुख्यमंत्री ने मिट्टी का टीला गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 26 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलन्दशहर में मिट्टी का टीला गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बचाव व राहत कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।