उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने "व्यापारी सदस्यता अभियान" पर बल दिया

 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 27 दिसंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शेफ बाईट होटल निकट पुरनिया क्रॉसिंग अलीगंज लखनऊ पर संपन्न हुई। जिसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई एवं "व्यापारी सदस्यता अभियान"  को सभी  इकाई अध्यक्षों के माध्यम से पूरे प्रदेश में आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। 

      इस अवसर पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया की राकेश वर्मा को लखनऊ महानगर इकाई  के संरक्षक पद, मुन्ना खान को गोमती नगर देवा पैलेस  इकाई का अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह जी को सेमरा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के मद्देनजर आदर्श ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का भी गठन किया गया जिसका सर्व सम्मति से आनंद प्रकाश त्रिपाठी को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न इकाई के पदाधिकारियों द्वारा सैकड़ों व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।