विश्व हिंदू महासंघ ने लखनऊ महानगर टीम की घोषणा की

 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 18 दिसंबर। विदित हो कि विश्व हिंदू महासंघ, लखनऊ महानगर के अध्यक्ष पुनीत शर्मा द्वारा महानगर के पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र देकर महानगर लखनऊ की टीम की घोषणा की गयी। जिसमे रामनाथ मिश्रा(संयोजक), अरुण मिश्रा (सह संयोजक), शुभम सिंह चौहान (महामंत्री), राजू रावत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्रीवंत तिवारी, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राम सिंह लोधी (उपाध्यक्ष), विष्णु कुमार अवस्थी (संगठन मंत्री), गणेश मिश्रा (मीडिया प्रभारी), ज्ञानेंद्र शुक्ला (सह मीडिया प्रभारी) ,अविनाश अवस्थी एवं सुमित रसतोगी(मंत्री) एवं राम कुमार गुप्ता ( कोषाध्यक्ष) ,अतुल सिन्हा (मंत्री) नियुक्ति किया गया। 

     इसी क्रम मे महानगर वार्ड अध्यक्ष पद पर सचिन चौबे और  इस्माइलगंज वार्ड अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार वर्मा जी को नियुक्ति किया गया।